Advertisement
जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष आज पंजाब सरकार के मंत्री, विधानसभा स्पीकर और सिख विधायक पेश हुए। आम आदमी पार्टी के नौ सिख मंत्री, विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और 30 सिख विधायकों ने अकाल तख्त में उपस्थित होकर सरकार का पक्ष रखा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि श्री अकाल तख्त साहिब का जो भी फैसला होगा, उसे सरकार स्वीकार करेगी।
पेशी के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कांग्रेस के सात विधायक, शिरोमणि अकाली दल के दो विधायक और सुल्तानपुर लोधी से निर्दलीय विधायक राणा इंदरप्रताप सिंह ने भी अकाल तख्त के समक्ष अपनी बात रखी। इस दौरान बेअदबी कानून और उससे जुड़े प्रावधानों पर चर्चा हुई। रिपोर्टों के अनुसार, जत्थेदार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के कुछ पुराने बयानों का भी जिक्र किया, जबकि कुछ विधायकों ने कार्यवाही का लाइव टेलीकास्ट नहीं करने की अपील की।
यह मामला धार्मिक और राजनीतिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अकाल तख्त की ओर से बुलाई गई इस पेशी को लेकर पूरे पंजाब की नजरें टिकी हुई हैं। फिलहाल सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अकाल तख्त की ओर से आगे की प्रक्रिया और निर्णय का इंतजार किया जा रहा है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |