Video

Advertisement


ट्विशा शर्मा केस: आरोपी गिरिबाला सिंह के घर चोरी की कोशिश, अहम दस्तावेज छोड़कर फरार हुए चोर
Twisha Sharma Case: Giribala Singh

भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में नया घटनाक्रम सामने आया है। मामले की आरोपी और पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में शनिवार देर रात चोरी की कोशिश की गई। जानकारी के अनुसार, दो चोर घर में घुसकर जेवरात और गिरिबाला सिंह तथा उनके बेटे समर्थ सिंह से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों की फाइल लेकर भागने की तैयारी में थे। इसी दौरान क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनकर दोनों घबरा गए और जेवरात व दस्तावेज मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक, घटना के समय घर में गिरिबाला सिंह के भाई मौजूद थे, बावजूद इसके चोर घर के पिछले हिस्से से अंदर दाखिल हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सामान बरामद कर लिया और आरोपियों का पीछा भी किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, जिन दस्तावेजों को चुराने का प्रयास किया गया, वे गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह से जुड़े महत्वपूर्ण रिकॉर्ड थे। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेने की चर्चा है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।

गौरतलब है कि ट्विशा शर्मा की 12 मई 2026 को भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। दिसंबर 2025 में उनकी शादी समर्थ सिंह से हुई थी। घटना के बाद गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह पर सबूत नष्ट करने और मामले को प्रभावित करने की कोशिश के आरोप लगे थे। दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के पास है और संबंधित कानूनी प्रक्रिया अदालत में जारी है।

Priyanshi Chaturvedi 28 June 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.