Video

Advertisement


सोनू-मोनू गैंग का शूटर विपुल कुमार गिरफ्तार, पुलिस पर हमले और अवैध बालू खनन के मामलों में था वांटेड
Patna , Vipul Kumar, shooter, Sonu-Monu gang,  illegal sand mining.

पटना जिले के मोकामा और बाढ़ क्षेत्र में सक्रिय सोनू-मोनू गैंग के शूटर विपुल कुमार को पुलिस ने लखीसराय से गिरफ्तार कर लिया है। पंचमहाला थाना पुलिस ने उसे रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र से दबोचा। पुलिस के अनुसार, विपुल हत्या, हत्या के प्रयास, पुलिस टीम पर हमले और अवैध बालू खनन समेत पांच गंभीर मामलों में वांछित था। पूछताछ के बाद उसे कड़ी सुरक्षा के बीच बाढ़ कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, 23 मार्च को पंचमहाला थाना क्षेत्र में गंगा किनारे अवैध बालू खनन की सूचना पर छापेमारी की गई थी। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध देसी कट्टा, कारतूस, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई थी। इसी दौरान विपुल कुमार अपने हथियारबंद साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और पुलिस टीम पर हमला कर जब्त की गई मोटरसाइकिल छुड़ाकर फरार हो गया था। इस घटना के बाद से वह लगातार पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।

हाल ही में पुलिस को सूचना मिली कि विपुल कुमार लखीसराय में छिपा हुआ है और वहां से भागने की तैयारी कर रहा है। इसके आधार पर पुलिस ने रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के शेखपुरा रोड पर जाल बिछाया। पुलिस को देखकर विपुल भागने लगा, लेकिन पीछा कर उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब उससे गैंग की गतिविधियों, अवैध बालू खनन नेटवर्क और अन्य आपराधिक मामलों को लेकर पूछताछ कर रही है।

Priyanshi Chaturvedi 28 June 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.