Advertisement
छत्तीसगढ़ में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय उड़नदस्ता टीम ने शिकायतों के आधार पर 21 और 22 जून को कई क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान बलौदाबाजार जिले के खपरीडीह क्षेत्र में खनिज नियमों के उल्लंघन और अन्य अनियमितताएं मिलने पर 6 क्रशर इकाइयों को सील कर दिया गया। विभाग ने संबंधित संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
जांच के दौरान ग्राम खपरीडीह में गौण खनिज निम्न श्रेणी चूनापत्थर के अस्थायी भंडारण स्थलों और खदानों का निरीक्षण किया गया। वहीं Sarangarh-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम दहिदा स्थित महानदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन का मामला सामने आया। यहां एक चैन माउंटेड मशीन से नियमों के विपरीत रेत निकाली जा रही थी। खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए मशीन को जब्त कर सीलबंद कर दिया गया और मशीन मालिक को नोटिस जारी किया गया है।
अवैध खनन पर निगरानी के लिए विभाग ने ड्रोन सर्वेक्षण तकनीक का भी उपयोग किया, जिससे खनन गतिविधियों का सटीक आकलन किया जा सका। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने कहा कि प्रदेश में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं खनिज सचिव P. Dayanand ने अधिकारियों को शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और तकनीक आधारित निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सरकार का कहना है कि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और खनिज संपदा के संरक्षण के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |