Video

Advertisement


राहुल गांधी के जन्मदिन पर शिवराज सिंह ने दी शुभकामनाएं, बीजेपी नेताओं में दिखी अलग तस्वीर
Shivraj Singh , birthday wishes , Rahul Gandhi;

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर जहां कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं, वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर उन्हें बधाई दी। शिवराज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर राहुल गांधी के लिए जन्मदिन की शुभकामनाएं साझा कीं, जिसे राजनीतिक सौहार्द का संकेत माना जा रहा है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह समेत कई कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए उनके संघर्ष की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस नेताओं ने उन्हें देश के युवाओं, किसानों, महिलाओं और वंचित वर्गों की उम्मीद बताया।

हालांकि, मध्य प्रदेश के अधिकांश बीजेपी नेताओं और कांग्रेस छोड़कर अन्य दलों में गए कई पूर्व नेताओं की ओर से राहुल गांधी को सार्वजनिक रूप से जन्मदिन की बधाई नहीं दी गई। ऐसे माहौल में शिवराज सिंह चौहान का संदेश राजनीतिक शिष्टाचार और लोकतांत्रिक परंपरा का उदाहरण माना जा रहा है, जिसने दिनभर राजनीतिक गलियारों में चर्चा बटोरी।

Priyanshi Chaturvedi 19 June 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.