Video

Advertisement


शिवसेना का 60वां स्थापना दिवस आज, शिंदे-उद्धव गुटों की शक्ति प्रदर्शन रैली
 Shiv Sena

शिवसेना आज अपना 60वां स्थापना दिवस मना रही है, लेकिन पार्टी के दोनों गुट अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। एकनाथ शिंदे गुट की रैली मुंबई के नेस्को सेंटर में होगी, जबकि उद्धव ठाकरे गुट सायन के षणमुखानंद हॉल में शक्ति प्रदर्शन करेगा। इस बार का स्थापना दिवस ऐसे समय पर हो रहा है, जब उद्धव गुट के 9 में से 6 सांसदों की बगावत ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी है।

बागी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को पत्र सौंपकर दावा किया है कि उद्धव ठाकरे गुट अपनी मूल विचारधारा से भटक गया है और कांग्रेस के करीब जा रहा है। माना जा रहा है कि ये छह सांसद शिंदे गुट के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दूसरी ओर, उद्धव गुट ने भी राज्यभर से कार्यकर्ताओं को मुंबई बुलाकर अपनी ताकत दिखाने की तैयारी की है।

शिवसेना में पिछले चार वर्षों में यह दूसरी बड़ी टूट मानी जा रही है। इससे पहले 2022 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विधायकों की बगावत के बाद पार्टी दो हिस्सों में बंट गई थी। अब 6 सांसदों के अलग होने की कोशिश दल-बदल कानून के तहत भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि दो-तिहाई सांसदों का समर्थन मिलने पर उन्हें कानूनी राहत मिल सकती है। ऐसे में आज का स्थापना दिवस महाराष्ट्र की राजनीति के लिए अहम माना जा रहा है।

Priyanshi Chaturvedi 19 June 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.