Advertisement
महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। शिवसेना (UBT) के 9 में से 6 सांसदों ने बगावत कर एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल होने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, इन सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को विलय के लिए पत्र भेजा है, जिससे उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी पर नया संकट खड़ा हो गया है।
इस घटनाक्रम के बीच शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बागी सांसदों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसदों को करोड़ों रुपये का लालच दिया गया और चार्टर्ड विमानों से दिल्ली लाया गया। वहीं, उद्धव ठाकरे पार्टी के सांसदों से संपर्क साधने और उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं तथा संसदीय समिति की बैठक भी बुलाई गई है।
गौरतलब है कि पिछले चार वर्षों में शिवसेना में यह दूसरी बड़ी टूट है। इससे पहले 2022 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में 39 विधायक अलग हो गए थे, जिसके बाद उद्धव ठाकरे सरकार गिर गई थी। मौजूदा बगावत ने एक बार फिर महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है और शिवसेना (UBT) के भविष्य को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |