Video

Advertisement


नर्मदापुरम में ओवररेटिंग पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 11 शराब दुकानों पर ₹14.25 लाख जुर्माना
 Excise department ,Narmadapuram,  liquor shops fined

नर्मदापुरम जिले में शराब की बोतलों और बीयर को निर्धारित मूल्य (MRP) से अधिक कीमत पर बेचने के मामले में आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। विभाग ने 11 शराब दुकानों पर कुल ₹14.25 लाख का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि कई दुकानों पर ग्राहकों से प्रति बोतल ₹20 से ₹50 तक अतिरिक्त राशि वसूली जा रही थी, जो आबकारी नियमों का उल्लंघन है।

मामला तब चर्चा में आया जब पवारखेड़ा स्थित एक शराब दुकान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में कथित तौर पर एमआरपी से अधिक कीमत वसूले जाने का आरोप लगाया गया था। शिकायतों और वीडियो के आधार पर विभाग ने जांच शुरू की, जिसमें कई दुकानों पर ओवररेटिंग की पुष्टि हुई। इसके बाद संबंधित ठेकेदारों और फर्मों के खिलाफ आर्थिक दंड की कार्रवाई की गई।

 

कार्रवाई के तहत अर्चना शिवहरे ग्रुप की पवारखेड़ा दुकान पर ₹3.15 लाख, जबकि बनखेड़ी-01 की कम्पोजिट मदिरा दुकान पर ₹3.46 लाख का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा बानापुरा स्थित बाबूजी लिकर्स और नन्दरवाड़ा के विवेक पटेल से जुड़े प्रतिष्ठानों पर भी विभागीय नियमों के उल्लंघन को लेकर पेनल्टी लगाई गई। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ओवररेटिंग की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Priyanshi Chaturvedi 7 June 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.