Video

Advertisement


आधी रात बैंक में चोरी की कोशिश नाकाम, CCTV में कैद हुए बदमाश
Midnight bank robbery , attempt fails, criminals caught on CCTV

अलीराजपुर जिले के जोबट नगर में स्थित नर्मदा कॉलोनी के Bharat Financial Inclusion Limited बैंक में आधी रात चोरी की बड़ी कोशिश नाकाम हो गई। अज्ञात बदमाश बैंक का मुख्य गेट तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मजबूत सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत दरवाजों के कारण वे अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके। पूरी घटना बैंक परिसर में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।

जानकारी के अनुसार देर रात कुछ नकाबपोश बदमाश कटर और अन्य औजारों के साथ बैंक पहुंचे। उन्होंने काफी देर तक मुख्य दरवाजे को काटने और खोलने का प्रयास किया। CCTV फुटेज में आरोपी लगातार बैंक में प्रवेश करने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि कई प्रयासों के बावजूद जब वे अंदर नहीं जा सके तो पकड़े जाने के डर से मौके से फरार हो गए। घटना के दौरान आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

 

सुबह बैंक कर्मचारी शाखा पहुंचे तो मुख्य दरवाजे पर तोड़फोड़ के निशान देखकर मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

Priyanshi Chaturvedi 5 June 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.