Video

Advertisement


राज्यसभा चुनाव में बढ़ी सियासी हलचल, भाजपा के तीसरे उम्मीदवार की चर्चा से कांग्रेस सतर्क
 Rajya Sabha elections, BJP

मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। भाजपा ने अपनी दो सीटों के लिए रजनीश अग्रवाल और तरुण चुग को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन पर भरोसा जताया है। विधानसभा में मौजूदा संख्या बल के आधार पर दो सीटें भाजपा और एक सीट कांग्रेस के खाते में जाती दिख रही हैं, लेकिन संभावित क्रॉस वोटिंग और भाजपा के तीसरे उम्मीदवार उतारने की अटकलों ने राजनीतिक माहौल गर्मा दिया है।

230 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के पास 164 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के 65 विधायक हैं। हालांकि कांग्रेस के तीन विधायक मतदान से बाहर रहने की स्थिति में बताए जा रहे हैं, जिससे उसकी प्रभावी संख्या 62 रह जाती है। राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए कांग्रेस को लगभग 58 वोटों की जरूरत होगी। ऐसे में यदि कुछ विधायकों की क्रॉस वोटिंग होती है तो कांग्रेस की सीट खतरे में पड़ सकती है। इसी संभावना को देखते हुए पार्टी अपने विधायकों को एकजुट रखने और रिसॉर्ट पॉलिटिक्स जैसे विकल्पों पर भी विचार कर रही है।

 

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यदि भाजपा आखिरी समय में तीसरा उम्मीदवार उतारती है तो मुकाबला और रोचक हो सकता है। कांग्रेस भी ऐसी स्थिति के लिए वैकल्पिक रणनीति तैयार कर रही है। 21 जून को भाजपा के सुमेर सिंह सोलंकी, George Kurian और कांग्रेस के Digvijaya Singh का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। दिग्विजय सिंह पहले ही दोबारा राज्यसभा न जाने की घोषणा कर चुके हैं, जिसके बाद कांग्रेस ने Meenakshi Natarajan को उम्मीदवार बनाया है। अब सभी की नजर भाजपा के अगले कदम और संभावित राजनीतिक समीकरणों पर टिकी हुई है।

Priyanshi Chaturvedi 5 June 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.