Video

Advertisement


एमपी में नई रेल लाइनों से बढ़ेगी 32 अतिरिक्त ट्रेनों की क्षमता
ujjain, New rail lines, MP ,increase ,capacity ,32 additional, trains.

मध्य प्रदेश रेलवे ने इंदौर से उज्जैन तक कई नई सुविधाओं का निर्माण शुरू किया है। उज्जैन में 2028 में होने वाले सिंहस्थ को देखते हुए, 7 नई पिट लाइनें और 16 नई स्टेबलिंग लाइनें बनाई जा रही हैं। इसके चलते प्रतिदिन 21 प्राइमरी मेंटेनेंस और 11 प्लेटफॉर्म रिटर्न ट्रेनों सहित कुल 32 अतिरिक्त ट्रेनों की संचालन क्षमता विकसित होगी। नई बायपास लाइनें और ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम भी लगाए जाएंगे, जिससे ट्रेनें इंजन बदले बिना मुड़ सकेंगी और यात्रा सुरक्षित होगी।

 

इंदौर स्टेशन: 6 प्लेटफॉर्म और 5 पिट लाइनें होंगी। स्टेशन का पुनर्विकास यात्री सुविधा और अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन में सहायक होगा।

लक्ष्मीबाई नगर: 7 नई स्टेबलिंग लाइनें और 5 पिट लाइनें बनेंगी। कोचिंग मेंटेनेंस डिपो के साथ स्टेशन को सैटेलाइट टर्मिनल के रूप में विकसित किया जाएगा।

 

उज्जैन धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र है। आगामी सिंहस्थ 2028 को देखते हुए, 9 नई स्टेबलिंग/होल्डिंग लाइनें बनाई जाएंगी। इससे 11 प्लेटफॉर्म रिटर्न ट्रेनों को खड़ा करने और टर्मिनेट करने की क्षमता बढ़ेगी। नई लाइनों और सुधार से यात्रियों और अतिरिक्त ट्रेनों दोनों के संचालन में काफी मदद मिलेगी।

Priyanshi Chaturvedi 3 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.