Video

Advertisement


पश्चिम एशिया में CBSE बोर्ड परीक्षाएं स्थगित, नई तिथियों का होगा जल्द ऐलान
CBSE board exams postponed,West Asia, new dates,announced soon

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने ईरान और इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव के चलते पश्चिम एशिया के सात देशों में आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। इसमें संयुक्त अरब अमीरात, ईरान, कुवैत, बहरीन, ओमान, कतर और सऊदी अरब शामिल हैं। 5 और 6 मार्च को होने वाली परीक्षाएं टल गई हैं, जबकि इससे पहले 3 मार्च की परीक्षा भी सुरक्षा कारणों से स्थगित की जा चुकी थी।

 

CBSE ने अपने आधिकारिक नोटिस में कहा है कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और मौजूदा हालात में परीक्षा आयोजित करना उचित नहीं है। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि नई परीक्षा तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी। 5 मार्च को बोर्ड स्थिति का पुनः आकलन करेगा और 7 मार्च से आगे होने वाली परीक्षाओं के लिए निर्णय लेगा।

 

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से अपने स्कूलों से संपर्क बनाए रखें और बोर्ड की आधिकारिक घोषणाओं पर नजर रखें। बोर्ड ने यह भी कहा कि सभी छात्रों को अपडेटेड जानकारी के लिए स्कूल और आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से समय-समय पर सूचना प्राप्त होती रहेगी।

Priyanshi Chaturvedi 3 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.