Video

Advertisement


सिंधू ने टूटी दीवारों के साथ साझा की मस्ती, वेंकट ने लिया मजेदार रुख
Sindhu shares fun with broken walls, Venkat takes a fun approach

 

 

पीवी सिंधू अब बंगलूरू अपने घर लौट चुकी हैं। ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन स्टार को ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के लिए बर्मिंघम रवाना होना था, लेकिन ईरान-इस्राइल-यूएस के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के कारण दुबई एयरपोर्ट बंद हो गया और सिंधू वहां फंस गई थीं। इस वजह से वह समय पर इंग्लैंड नहीं पहुंच पाईं और टूर्नामेंट से बाहर रहकर घर लौटने का फैसला किया।

 

घर लौटने के बाद सिंधू सीधे अपने अंडर-कंस्ट्रक्शन फ्लैट पहुंचीं, जहां दीवारें टूटी हुई थीं। उनके पति वेंकट दत्ता ने चुटकी लेते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की और लिखा, “सिंधू घर आ चुकी हैं और उन्होंने हमारे घर के दीवारों के खिलाफ हिंसा चुनी।” सिंधू ने भी इसे इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और जवाब में लिखा, “ऑल इंग्लैंड के मेरे स्मैश का अनुभव नहीं मिला, इसलिए लिविंग रूम को ही अपना बैडमिंटन कोर्ट बना लिया।” दोनों ने साथ में हंसने वाले इमोजी भी जोड़े।

सिंधू ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी सुरक्षित वापसी की जानकारी दी और लिखा, “बैक होम इन बंगलूरू एंड सेफ। पिछले कुछ दिन बेहद तनावपूर्ण और अनिश्चित रहे, लेकिन मैं अपने घर लौटकर बेहद आभारी हूं। दुबई प्रशासन, एयरपोर्ट स्टाफ, इमिग्रेशन टीम और सभी लोगों का धन्यवाद, जिन्होंने इस मुश्किल समय में हमारी मदद की। उनकी संवेदनशीलता और पेशेवर रवैया काबिले तारीफ है।”

Priyanshi Chaturvedi 3 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.