Advertisement
भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के रसीदपुर भिट गांव में अंधविश्वास को लेकर विवाद हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान हुई तलवारबाजी में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से विलाश मंडल, सदानंद मंडल और सुखराज कुमार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (मायागंज) में भर्ती कराया गया है।
घायलों ने बताया कि उनके परिवार के सामने एक महिला ने अरवा चावल और फूल छिड़क दिए थे, जिससे अंधविश्वास से जुड़ा विवाद उत्पन्न हुआ। जब वे इस मामले में पूछताछ के लिए आरोपी पक्ष के पास पहुंचे, तो शंकर मंडल, बीरेंद्र और राहुल कुमार ने घात लगाकर तलवार से हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही नाथनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस ने एक आरोपी को तलवारों के साथ हिरासत में लिया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। सिटी डीएसपी टू राकेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने स्थिति नियंत्रित कर दी है और पीड़ित पक्ष से लिखित आवेदन मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |