Video

Advertisement


मध्य प्रदेश में मौसम का नया मिजाज: चौथी बार बरसे बादल, 5 जिलों में चेतावनी
New weather pattern in Madhya Pradesh: Clouds rain for the fourth time, warning in 5 districts

मध्य प्रदेश में फरवरी का मौसम इस बार पूरी तरह बदल गया है। प्रदेश में चौथी बार बारिश का दौर शुरू हो चुका है। दक्षिणी हिस्से में बने कम दबाव के क्षेत्र और दो सक्रिय द्रोणिकाओं के कारण कई जिलों में आंधी, गरज-चमक और हल्की से मध्यम वर्षा का सिलसिला जारी है। मंगलवार को बालाघाट, डिंडौरी समेत पांच जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि भोपाल और इंदौर में धूप खिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी मध्य प्रदेश में सक्रिय सिस्टम का असर बना हुआ है। इसके चलते अनूपपुर, मंडला और सिवनी सहित आसपास के इलाकों में बादल छाने और बारिश होने की स्थिति बनी हुई है। सोमवार को कई शहरों में सुबह से दोपहर तक तेज धूप रही, लेकिन शाम होते-होते मौसम बदल गया। जबलपुर में धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी दर्ज की गई, वहीं रीवा और सीधी में भी वर्षा हुई।

फरवरी सामान्यतः सर्दी के विदा होने का महीना माना जाता है, लेकिन इस बार माह बरसाती साबित हो रहा है। महीने की शुरुआत में दो बार ओले और बारिश से फसलों को नुकसान हुआ। इसके बाद 18 फरवरी से तीसरा दौर चला और अब 23 फरवरी से चौथी बार बादलों ने दस्तक दी है, जिसका असर प्रदेश के कई हिस्सों में बना हुआ है।

Priyanshi Chaturvedi 24 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.