Advertisement
भोपाल में आज कांग्रेस किसान विरोधी व्यापार समझौते के खिलाफ बड़ी ‘किसान महाचौपाल’ आयोजित कर रही है। इसे पार्टी सिर्फ सभा नहीं, बल्कि देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत बता रही है। इस कार्यक्रम को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे। सभा स्थल जवाहर चौक पर मुख्य मंच और बड़े पंडाल लगाए गए हैं, जहां लगभग 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
सभा के लिए शहर में विशेष यातायात और पार्किंग व्यवस्था की गई है। अलग-अलग जिलों से आने वाले वाहनों के लिए इंडोर-उज्जैन-सीहोर मार्ग, नर्मदापुरम मार्ग, रायसेन-सागर रोड और ग्वालियर-विदिशा मार्ग पर विशेष पार्किंग और डायवर्जन बनाए गए हैं। प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों पर वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं ताकि कार्यक्रम स्थल तक आगमन सुचारू रहे।
राहुल गांधी का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे दिल्ली से प्रस्थान, दोपहर 1 बजे भोपाल आगमन, दोपहर 2 बजे महाचौपाल में संबोधन और शाम 4:15 बजे दिल्ली वापसी के अनुसार निर्धारित है। कांग्रेस इस महाचौपाल के माध्यम से केंद्र सरकार को किसानों के मुद्दों पर घेरने और आगामी देशव्यापी आंदोलन की रूपरेखा तय करने जा रही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |