Video

Advertisement


शाहजहांपुर के पत्रकार ने लगाया आरोप, कहा- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को फंसाने के लिए बनाया गया दबाव
Shahjahanpur journalist alleges pressure was created to implicate Swami Avimukteshwarananda

 

शाहजहांपुर के पत्रकार रामाशंकर ने आरोप लगाया कि उन्हें शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को फंसाने के लिए दबाव डाला गया। उन्होंने बताया कि आशुतोष ने फोन कर दबाव बनाते हुए कहा कि अविमुक्तेश्वरानंद ने बद्रीनाथ में बच्ची का यौन शोषण किया। पत्रकार को आर्थिक सहयोग का लालच भी दिया गया, लेकिन उन्होंने इसका विरोध किया और कहा कि उनके पिता दंडी संन्यासी थे, इसलिए उनकी आत्मा झूठ बोलने की अनुमति नहीं देती।

रामाशंकर ने आगे कहा कि जब उन्होंने सहयोग करने से इंकार किया, तो आशुतोष ने धमकी दी कि यदि वे साथ नहीं देंगे तो उनके पास और रास्ते हैं। इस घटना ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लगे आरोपों को लेकर विवाद को और बढ़ा दिया है।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने भी कहा कि उनके ऊपर लगे आरोपों की जांच यूपी पुलिस की बजाय किसी गैर भाजपा शासित राज्य की पुलिस से कराई जाए। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वे जांच में पूरा सहयोग देंगे और चाहते हैं कि जल्दी सच सामने आए ताकि झूठ बोलने वाले बेनकाब हों।

 
Priyanshi Chaturvedi 24 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.