Video

Advertisement


MP में बनेगी दो नई लिंक रोड, 5 बड़े नेशनल एक्सप्रेस से सीधे जुड़ेगा भोपाल
Two new, roads,  built,  MP, Bhopal , directly,  connected , major , national,  expressways

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को नेशनल एक्सप्रेसवे नेटवर्क से सीधे जोड़ने की बड़ी तैयारी शुरू हो गई है। शहर के नजदीक से गुजरने वाले प्रस्तावित एक्सप्रेसवे से डायरेक्ट कनेक्टिविटी देने के लिए दो नई लिंक रोड बनाई जाएंगी। अभी भोपाल में तीन लिंक रोड मौजूद हैं, लेकिन वे सिर्फ शहर के अंदरूनी इलाकों तक ही सीमित हैं, जबकि नई सड़कों से राजधानी सीधे हाई-स्पीड कॉरिडोर से जुड़ेगी और लोगों को तेज, सुगम सफर मिलेगा।

 

इन दो अतिरिक्त लिंक रोड के बनने से भोपाल का सीधा जुड़ाव कोटा-भोपाल-सागर एक्सप्रेसवे और सागर-रायसेन से गुजरने वाले नर्मदा प्रगति पथ से होगा। दोनों लिंक रोड करीब 20-20 किलोमीटर लंबी होंगी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया एक्सप्रेसवे पर काम करेगी, जबकि लिंक रोड का निर्माण एमपीआरडीसी द्वारा किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक अगले पांच महीनों में परियोजना की रूपरेखा तय होगी और एक साल के भीतर काम शुरू कर दिया जाएगा, जबकि पूरा नेटवर्क 2026 तक तैयार होने की उम्मीद है।

 

इस नई कनेक्टिविटी से भोपाल की पहुंच दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, विंध्य एक्सप्रेसवे और भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर जैसे बड़े मार्गों तक आसान हो जाएगी। इससे न सिर्फ यात्रा समय घटेगा, बल्कि उद्योगों, आयात-निर्यात और निवेश को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह नेटवर्क भोपाल और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों के लिए गेम चेंजर साबित होगा

Priyanshi Chaturvedi 31 January 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.