Video

Advertisement


इंदौर के बाद शहडोल में दूषित पानी का कहर
  Madhyapradesh,bhopal,  After Indore, contaminated ,water, wreaks, havoc,  Shahdol

इंदौर में दूषित पानी से लोगों की तबीयत बिगड़ने और मौतों का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब मध्य प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य शहडोल जिले से एक और गंभीर घटना सामने आई है। जिले के एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र के अमलाई ओसीएम परिसर में कथित तौर पर केमिकल युक्त दूषित पानी पीने से 8 से अधिक गौवंशों की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। एक के बाद एक हुई इन दर्दनाक मौतों से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

 

बताया जा रहा है कि धनपुरी थाना क्षेत्र के अमलाई ओसीएम परिसर में 4 गाय, 3 बछड़े और एक बैल की अचानक मौत हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों और गौ-रक्षकों का आरोप है कि एसईसीएल परिसर में जमा रासायनिक तत्वों से युक्त दूषित पानी पीने के कारण ही इन गौवंशों की जान गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों और गौ-रक्षकों ने एसईसीएल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

 

मामले की जानकारी मिलते ही धनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और मृत गौवंशों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बुढार से पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने भी प्रारंभिक जांच की है। पुलिस और पशु चिकित्सकों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही गौवंशों की मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Priyanshi Chaturvedi 31 January 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.