Video

Advertisement


भारत की आर्थिक मजबूती विश्व में प्रशंसनीय सीएम मध्यप्रदेश डॉ. मोहन यादव की प्रतिक्रिया
India

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और वैश्विक चुनौतियों के बावजूद दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण समावेशी विकास की सोच को मजबूती से सामने रखता है, जिसमें किसानों, युवाओं, एमएसएमई और रोजगार सृजन पर विशेष फोकस किया गया है।

 

सीएम डॉ. यादव ने बताया कि आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार वर्ष 2025-26 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत और ग्रॉस वैल्यू एडेड 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इसके साथ ही भारत लगातार चौथे वर्ष विश्व की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना हुआ है। उन्होंने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत की यह पहचान देश की बढ़ती आर्थिक ताकत को दर्शाती है, जो गर्व और प्रशंसा का विषय है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक ताकत के रूप में भारत का उभरना आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प की अभिव्यक्ति है। इसमें हर भारतीय के परिश्रम, समर्पण और सहभागिता की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण सुधारों की निरंतर गति, मजबूत आर्थिक बुनियादी ढांचे और राष्ट्र निर्माण में नवाचार, उद्यमिता व इंफ्रास्ट्रक्चर की बढ़ती भूमिका को स्पष्ट रूप से रेखांकित करता है।

Priyanshi Chaturvedi 30 January 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.