Advertisement
मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में घना कोहरा छाया हुआ है, वहीं ठंड बढ़ने के साथ अब बारिश के आसार भी बन गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 31 जनवरी से प्रदेश में एक स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते 40 से अधिक जिलों में लगातार तीन दिन तक बारिश हो सकती है। लगातार बदलती हवाओं के कारण दिन-रात के तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) की सक्रियता के चलते यह स्थिति बनी है। हाल ही में उत्तर भारत में हुई बर्फबारी के बाद बर्फीली हवाएं मध्य प्रदेश तक पहुंची हैं, जिससे ठंड का असर बढ़ गया है। शुक्रवार को भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, चंबल, शहडोल, सागर और रीवा संभाग के कई जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने 31 जनवरी से 2 फरवरी तक प्रदेश के ग्वालियर, भोपाल, सागर, रीवा, शहडोल, चंबल और मालवा-निमाड़ अंचल के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। विभाग ने नागरिकों को कोहरे और बारिश के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर सुबह और रात के समय यात्रा करने वालों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |