Video

Advertisement


युवा पायलट कैप्टन शांभवी पाठक की विमान हादसे में गयी जान
 Maharashtra baramati, Young, pilot,  Captain,  Shambhavi Pathak, died,  plane,  crash,

महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह बड़ा विमान हादसा हुआ। एनसीपी प्रमुख और उपमुख्यमंत्री अजित पवार को ले जा रहा चार्टर्ड विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में अजित पवार समेत विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। सुबह करीब नौ बजे हुए इस हादसे के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई।

 

इस हादसे में विमान की कैप्टन शांभवी पाठक का भी निधन हो गया। शांभवी मूल रूप से मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली थीं, हालांकि उनका परिवार अब दिल्ली में रहता है। ग्वालियर में उनकी दादी मीरा पाठक रहती हैं, जिन्होंने बताया कि शांभवी बचपन से ही उड़ान भरने का सपना देखती थीं। उन्होंने ग्वालियर और दिल्ली से पढ़ाई करने के बाद मुंबई यूनिवर्सिटी से एविएशन में डिग्री ली और न्यूजीलैंड से कमर्शियल पायलट की ट्रेनिंग पूरी की थी। वे मध्य प्रदेश फ्लाइंग क्लब से भी जुड़ी रही थीं।

 

परिवार के मुताबिक, शांभवी की कुंडली बनवाते समय ज्योतिषी ने कहा था कि साल 2026-27 में वह देशभर में नाम रोशन करेगी। दादी भावुक होते हुए बताती हैं कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि 28 जनवरी 2026 को उनका नाम इस दर्दनाक हादसे के जरिए पूरे देश में गूंजेगा। विमान में लैंडिंग के दौरान रनवे से आगे निकल जाने के बाद आग लग गई, जिससे यह भीषण हादसा हुआ और किसी को बचाया नहीं जा सका

Priyanshi Chaturvedi 29 January 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.