Video

Advertisement


लुधियाना में सनसनीखेज वारदात: किन्नरों ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, हालत गंभीर
Sensational incident Ludhiana: Eunuchs,private parts, condition critical

पंजाब के लुधियाना में एक भयानक घटना सामने आई है। किन्नरों के एक समूह ने युवक मनप्रीत सिंह का अपहरण कर दो दिन तक भूखा-प्यासा रखा और फिर उसके प्राइवेट पार्ट को तेजधार हथियार से काट दिया। युवक गंभीर हालत में चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार यह हमला दो गुटों के बीच चल रही रंजिश का परिणाम है।

घटना के विवरण के अनुसार, मनप्रीत ने बताया कि वह खानपुर गांव में हाल ही में हुई एक शादी समारोह में गया था, जहां रबीना महंत के गुट ने उस पर विवाद खड़ा किया था। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन कार्रवाई न होने के कारण आरोपियों ने 24 जनवरी की सुबह उसे नशीली दवा सुंघाकर अगवा कर लिया। आरोपियों ने उसे दो दिन तक बंधक बनाकर रखा और 26 जनवरी की रात हमला किया।

पुलिस ने मुख्य आरोपी रबीना महंत और उसके नौ साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और साजिश जैसी गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना डिवीजन नंबर-3 के जांच अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें जारी हैं और पीड़ित की हालत गंभीर बनी हुई है।

Priyanshi Chaturvedi 28 January 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.