Video

Advertisement


UGC कानून विवाद पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पहला बयान: कहा– किसी के साथ नहीं होगा भेदभाव
Education Minister Dharmendra Pradhan, UGC law controversy: said, discrimination against anyone.

UGC 2026 के नए नियमों को लेकर देशभर में हो रहे विरोध और असंतोष के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पहली बार इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नए नियम पूरी निष्पक्षता के साथ लागू होंगे और किसी भी वर्ग या समूह के साथ भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब स्वर्ण समाज से जुड़े कई संगठन इन प्रावधानों का विरोध कर रहे हैं।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार कानून के किसी भी तरह के दुरुपयोग के प्रति सतर्क है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नियमों को लेकर यदि किसी को भ्रम या संदेह है, तो जल्द ही आवश्यक स्पष्टीकरण जारी किया जाएगा। मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार सभी हितधारकों की चिंताओं को गंभीरता से सुन रही है और संतुलित समाधान खोजने की दिशा में काम कर रही है।

शिक्षा मंत्री ने दोहराया कि UGC के नए नियमों का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में समानता, निष्पक्षता और पारदर्शिता को मजबूत करना है। उन्होंने संस्थानों से अनुरोध किया कि वे इन नियमों को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ लागू करें। सरकार का मानना है कि संवाद और स्पष्टता के माध्यम से ही इस विवाद को हल किया जा सकता है और शिक्षा व्यवस्था में अविश्वास नहीं पनपने दिया जाएगा।

Priyanshi Chaturvedi 28 January 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.