Video

Advertisement


नए लुक में दावोस पहुंचे सीएम मोहन यादव
Madhya Pradesh, CM  Mohan Yadav,  Davos . new look

स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फ़ोरम–2026 में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दावोस पहुंच गए हैं। कड़ाके की ठंड के बीच जैकेट और पेंट में नजर आए सीएम मोहन यादव का एयरपोर्ट पर एमपी की फर्स्ट सेक्रेटरी वीना तिर्की ने स्वागत किया। इससे पहले भी मध्यप्रदेश का प्रतिनिधिमंडल पिछले दो दिनों से दावोस में मौजूद रहकर वैश्विक मंच पर राज्य की निवेश संभावनाओं को मजबूती से रख रहा है।

 

फ़ोरम के दूसरे दिन मध्यप्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने ऊर्जा परिवर्तन, डिजिटल नवाचार, अधोसंरचना विकास और निवेश सहयोग जैसे अहम विषयों पर दुनिया की अग्रणी कंपनियों के साथ रणनीतिक संवाद किया। इन बैठकों में प्रदेश के समग्र विकास, स्वच्छ ऊर्जा और तकनीक-आधारित आर्थिक वृद्धि के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।

 

इसी क्रम में प्रतिनिधिमंडल ने गूगल के एशिया पैसिफिक क्षेत्र के वाइस प्रेसिडेंट संजय गुप्ता के साथ AI मिशन, क्लाउड डेटा सेंटर और कार्बन-फ्री डिजिटल इकोसिस्टम पर सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। वहीं ट्री एनर्जी सॉल्यूशंस (TES) के सीईओ मार्को अल्वेरा के साथ ग्रीन हाइड्रोजन और e-NG आधारित स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं को लेकर बातचीत हुई, जो मध्यप्रदेश की भविष्य-उन्मुख ऊर्जा नीति को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।

Priyanshi Chaturvedi 21 January 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.