Video

Advertisement


दावोस में मध्यप्रदेश ने किया निवेश और तकनीकी सहयोग पर जोर
Davos , Madhya Pradesh , emphasizes investment ,  technical cooperation

दावोस वर्ल्ड इकोनामिक फोरम–2026 के पहले दिन मध्यप्रदेश का प्रतिनिधि मंडल वैश्विक निवेशकों और तकनीकी कंपनियों के साथ सक्रिय हुआ। फोरम में राज्य ने तकनीक, एआई, नवकरणीय ऊर्जा, आईटी, कृषि-खाद्य और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में साझेदारी और निवेश के अवसरों को पेश किया। इस दौरान HCL टेक और एआई आधारित प्रोटीन नवाचार कंपनी Shiru के साथ विशेष चर्चा की गई।

 

HCL टेक के प्रतिनिधियों ने मध्यप्रदेश को टियर-2 टेक्नोलॉजी हब के रूप में विकसित करने की संभावनाओं में रुचि दिखाई। बैठक में मध्यप्रदेश के प्रमुख सचिव राघवेन्द्र कुमार सिंह ने प्रदेश में तकनीकी निवेश, रेडी-टू-मूव-इन ऑफिस स्पेस और विशेष ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) पॉलिसी की जानकारी दी। HCL ने भविष्य में राज्य में टेक्नोलॉजी और ऑफशोर डेवलपमेंट सेंटर्स खोलने की संभावनाओं पर विचार किया।

 

Shiru के साथ बातचीत में एआई-संचालित प्रोटीन नवाचार, कृषि-आधारित इनपुट और अनुप्रयुक्त अनुसंधान पर चर्चा हुई। मध्यप्रदेश के विश्वविद्यालयों और कृषि संस्थानों के साथ सहयोग कर फसल-आधारित प्रोटीन इनपुट्स के विकास पर ज्वाइंट वेंचर करने पर सहमति बनी। वहीं नवकरणीय ऊर्जा भंडारण पर Amara Raja समूह से हाइब्रिड मॉडल्स और तकनीकी पहलुओं पर बातचीत हुई।

Priyanshi Chaturvedi 20 January 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.