Video

Advertisement


बसंत पंचमी और जुमा के मौके पर हाईअलर्ट
Dhar , High alert , occasion ,  Basant Panchami , Friday

मध्यप्रदेश के धार जिले में 23 जनवरी को बसंत पंचमी और जुमा एक साथ पड़ने के चलते प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शहर में मंगलवार को पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों से होकर पुलिसकर्मी गुजरे और नागरिकों को शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की हिदायत दी।

 

धार जिले में कुल 8 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। अतिरिक्त सुरक्षा जवानों की तैनाती संवेदनशील क्षेत्रों में की गई है। पुलिस लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी कर रही है। आईजी अनुराग ने बताया कि जिले में 50 प्रतिशत से अधिक फोर्स पहले ही आ चुकी है और सीसीटीवी कैमरे, बाइक और मोबाइल के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

 

भोजशाला परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया गया है। परिसर में 24 घंटे पुलिस ड्यूटी पर तैनात रहेगी। वॉच टॉवर और जिग-जैग व्यवस्था से एंट्री की निगरानी की जाएगी। पुलिस ने थ्रीडी मैपिंग कराई है ताकि हर छोटे-छोटे मूवमेंट पर नजर रखी जा सके और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Priyanshi Chaturvedi 20 January 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.