Advertisement
उत्तराखंड सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ने का राज्य परामर्शित मूल्य मंजूर कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में निर्णय लिया गया कि अगेती प्रजाति के गन्ने का मूल्य 405 रुपये प्रति क्विंटल और सामान्य प्रजाति का 395 रुपये प्रति क्विंटल रहेगा। यह दरें चीनी मिल के गेट पर लागू होंगी और किसानों व मिलों दोनों के हितों को ध्यान में रखते हुए तय की गई हैं।
बैठक में यह भी तय किया गया कि बाह्य क्रय केंद्रों से चीनी मिलों तक गन्ने के परिवहन पर 11 रुपये प्रति क्विंटल की कटौती की जाएगी। साथ ही गन्ना विकास अंशदान यानी कमीशन की दर को 5.50 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर रखा गया है। इससे किसानों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ से राहत मिलेगी और समय पर भुगतान सुनिश्चित होगा।
गन्ना मूल्य निर्धारण के साथ ही मंत्रिमंडल ने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) का वार्षिक वित्तीय प्रतिवेदन विधानसभा में रखने का निर्णय लिया। इसके अलावा ब्रिडकुल के कार्यक्षेत्र का विस्तार कर रोपवे, पार्किंग, टनल और पुल निर्माण जैसी परियोजनाएं भी इसे सौंपी गई हैं। ये कदम राज्य के बुनियादी ढांचे और समग्र विकास को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |