Video

Advertisement


मध्यप्रदेश में स्पेसटेक पॉलिसी-2026 का शुभारंभ
Bhopal ,Spacetech Policy-2026, launched , Madhya Pradesh

भोपाल में आयोजित मध्यप्रदेश रीजनल एआई इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस2026में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रिमोट के माध्यम से मध्यप्रदेश स्पेसटेक पॉलिसी-2026लॉन्च की। इस अवसर पर एआई, नवाचार और तकनीकी विकास को बढ़ावा देने वाले कई महत्वपूर्ण एमओयू का आदान-प्रदान भी हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में एआई और स्पेसटेक का उपयोग जनकल्याण, सुशासन और समावेशी विकास को नई दिशा देगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने फ्यूचर स्किल्स फॉर एआईपावर्ड भारतपहल के तहत कौशल रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ युवाओं में एआई के प्रति जागरूकता फैलाने और उन्हें आधुनिक कौशल से लैस करने का काम करेगा। केंद्रीय सहयोग से राज्य के आईटीआई और पॉलीटेक्निक कॉलेजों में आधुनिक डेटा लैब्स की स्थापना की जा रही है, जिससे लाखों युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण मिलेगा।

कार्यक्रम में इंडिया एआई मिशन और युवा एआई फॉर ऑलकी लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप एआई आधारित विकास की दिशा को उजागर करता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश एआई नीति और मिशन को भी जल्द लॉन्च करेगा, जिससे प्रदेश में नवाचार, तकनीकी क्षमता और समावेशी विकास को मजबूती मिलेगी।

Priyanshi Chaturvedi 16 January 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.