Advertisement
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी की जांच में लगी पुलिस टीम पर शनिवार-रविवार की रात गंभीर हमला हुआ। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ट्रैक्टर-ट्राली को चेकिंग के लिए रोकने के दौरान, कार से आए बदमाशों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इस घटना में आरक्षक बहादुर डांगी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर सुरक्षा बढ़ाई और घायल आरक्षक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
इस मामले में पुलिस ने झाबुआ जिले के कुम्हार मोहल्ला, थांदला निवासी वार्ड 12 के भाजपा पार्षद जगदीश प्रजापत को गिरफ्तार किया है। उनके साथी राजेश डामोर और शाहिद पठान अभी तक फरार हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी और पुलिस पर हमला करने का मामला दर्ज किया है और फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। घटनास्थल और फरार आरोपियों के संबंधों की जांच जारी है, ताकि पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |