Video

Advertisement


वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में खत्म हुआ VIP कल्चर
VIP culture ends ,  Vande Bharat , sleeper train

भारतीय रेलवे जल्द ही आम यात्रियों के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन की गई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लॉन्च करने जा रहा है। अधिकारियों ने साफ किया है कि इस ट्रेन में VIP या इमरजेंसी कोटा बिल्कुल नहीं होगा और सभी यात्रियों को समान सुविधाएं मिलेंगी। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और कोई भी यात्री विशेष वर्ग के तहत प्राथमिकता का लाभ नहीं ले सकेगा।

वंदे भारत स्लीपर में पूर्ण पारदर्शी टिकटिंग सिस्टम होगा, जिसमें केवल कन्फर्म टिकट जारी किए जाएंगे और वेटिंग लिस्ट व RAC सुविधा नहीं होगी। यात्रियों को बेहतर बेडरोल, कवर और आरामदायक व्यवस्था मिलेगी, साथ ही खानपान में असली भारतीय स्वाद की पेशकश की जाएगी। ट्रेन का स्टाफ भारतीय संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक दिखाएगा, जिससे हर यात्री को समान और आधुनिक यात्रा अनुभव मिलेगा।

Priyanshi Chaturvedi 12 January 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.