Video

Advertisement


अगले 48 घंटे कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
Heavy rain , alert ,  many states , next 48 hours

मौसम अब नया अंदाज़ दिखाने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटे के लिए कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मानसून के बाद देश के कई हिस्सों में ठंड और शीतलहर का असर दिख रहा है, लेकिन तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों में अभी भी बारिश जारी है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

IMD ने कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कई जिलों में अगले 48 घंटे में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कई जगह बादल बरसने और बर्फबारी का अनुमान है। इसके अलावा पुडुचेरी, रायलसीमा, माहे, यनम, कराईकल, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी जोरदार बारिश और कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। अधिकारियों ने नागरिकों से सुरक्षित रहने और मौसम अपडेट्स पर नजर रखने की सलाह दी है।

Priyanshi Chaturvedi 12 January 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.