Video

Advertisement


एम्स गोरखपुर के पूर्व ED और बेटे के खिलाफ FIR दर्ज
 Gorakhpur, FIR filed , against,  former AIIMS,  ED , son

एम्स गोरखपुर के पूर्व कार्यकारी निदेशक (ED) डॉ. जीके पाल और उनके बेटे डॉ. ओरोप्रकाश पाल के खिलाफ फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर एमडी सीट पर भर्ती कराने के आरोप में FIR दर्ज की गई है। CJM त्विषि श्रीवास्तव के आदेश पर एम्स थाना पुलिस ने यह मुकदमा दर्ज किया। जानकारी के अनुसार, डॉ. पाल ने अपने बेटे के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग नॉन-क्रीमीलेयर का फर्जी प्रमाणपत्र बनवाया और एम्स गोरखपुर के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में उसे एमडी सीट दिलवाई।

डा. जीके पाल ने जनवरी 2024 से सितंबर 2024 तक एम्स गोरखपुर के ED के रूप में कार्य किया। मामले की शिकायत स्वास्थ्य मंत्रालय तक पहुंचने के बाद उन्हें एम्स गोरखपुर और एम्स पटना से हटा दिया गया। वर्तमान में वह जिपमेर पुडुचेरी में तैनात हैं। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि कोर्ट के आदेश और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Priyanshi Chaturvedi 4 January 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.