Advertisement
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मनुस्मृति और डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर जलाने के विवाद के बाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। दो वर्गों के बीच चल रही तनातनी और भड़काऊ पोस्ट, वीडियो व तस्वीरें हटाने के लिए अब तक 100 से ज्यादा आईडी ब्लॉक की गई हैं और सैंकड़ों पोस्ट हटा दी गई हैं। पुलिस का उद्देश्य शहर में शांति बनाए रखना और किसी भी तरह के तनाव को रोकना है।
शहर की साइबर सेल ने निगरानी तेज कर दी है। पुरानी छावनी इलाके में कई आरोपियों को हिरासत में लिया गया और एफआईआर दर्ज की गई। इस मामले की सुनवाई विशेष कोर्ट में शनिवार और रविवार को होगी, जिसके चलते सुरक्षा कड़े कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर निगरानी जारी रहेगी और किसी भी उकसावे वाली सामग्री को तुरंत हटाया जाएगा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |