Video

Advertisement


भोपाल में 100 करोड़ का निशातपुरा रेलवे ओवरब्रिज
 Bhopal ,100 crore,  Nishatpura ,Railway Overbridge

भोपाल का निशातपुरा रेलवे ओवरब्रिज (ROB) इस साल नवंबर तक तैयार हो जाएगा। करीब 100 करोड़ रुपए से बनने वाला यह आरओबी नए और पुराने शहर को जोड़ते हुए देश का पहला ऐसा ओवरब्रिज होगा, जो एक साथ सात रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजरेगा। शनिवार को मंत्री विश्वास सारंग ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। आरओबी भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म-1 से लेकर छोला खेड़ापति हनुमान मंदिर तक पहुंचेगा, जिससे करोंद, बैरसिया, बैरागढ़, विदिशा और पुराने शहर के कई इलाकों से आने-जाने वाले लोगों के लिए आवाजाही आसान होगी।

निर्माण कार्य को सुगम बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी, रेलवे और एफसीआइ सहित संबंधित विभागों में समन्वय के लिए कमेटी बनाई गई है। भविष्य में यह आरओबी एयरपोर्ट तक आने-जाने के लिए भी उपयोगी होगा। इसके अलावा, अशोकनगर जिले में दो नदियों पर नए पुल, पांच बायपास रोड और तीन नए ओवरब्रिज का निर्माण भी चल रहा है, जो साल 2026 तक तैयार होंगे और यातायात की समस्या को कम करेंगे।

Priyanshi Chaturvedi 4 January 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.