Advertisement
पुणे के हडपसर इलाके में महानगरपालिका चुनाव की सरगर्मी के बीच एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 56 वर्षीय सादिक उर्फ़ बाबू कपूर ने शनिवार को अपने कार्यालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में सामने आया कि उन्होंने अपने हाथों पर कुछ लोगों के नाम लिखे थे और मौके से 30 पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला। नोट में उन्होंने अपनी मौत के लिए जिम्मेदार लोगों और मानसिक प्रताड़ना का विस्तार से जिक्र किया है।
सुसाइड नोट में हडपसर के सैयद नगर में स्थित करीब 10 करोड़ की जमीन को लेकर चल रहे पुराने विवाद का भी उल्लेख है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सादिक कपूर और एनसीपी (अजित पवार) के उम्मीदवार फारुख शेख के बीच इस जमीन को लेकर तनातनी चल रही थी। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है और सुसाइड नोट में शामिल सभी दावों की बारीकी से पड़ताल कर रही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |