Advertisement
कोलार थानाक्षेत्र स्थित दामखेड़ा में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगा ली।
कोलार पुलिस के मुताबिक ए सेक्टर दामखेड़ा में रहने वाला रवि आदिवासी(19)मजदूरी करता था। सोमवार को दोपहर के समय उसके परिजन घर के बाहर थे। दोपहर करीब 2 बजे रवि ने कमरे में फांसी लगा ली। परिजन उसे फंदे से उतारकर नजदीक के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अभी आत्महत्या करने की वजह पता नहीं चली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |