Video

Advertisement


कटनी में दूषित पानी का खतरा, सीवर लाइन से पानी संक्रमित
Katni, , Danger ,  contaminated water ,  water contaminated , sewer line

इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद अब मध्य प्रदेश के कटनी शहर में भी पेयजल संकट गंभीर रूप ले रहा है। कई वार्डों में सीवर लाइन की लापरवाही और पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से गंदा पानी घर-घर पहुंच रहा है। शहर के भट्टा मोहल्ला, माधवनगर, दुर्गाजी मंदिर, कटायेघाट मार्ग और कई अन्य इलाकों में लोगों ने खराब और दूषित पानी की शिकायत दर्ज कराई है।

 

 

नगर निगम की अमृत योजना के तहत इंडियन ह्यूम पाइप कंपनी के हाथों में पेयजल सप्लाई का प्रबंधन है। सड़क निर्माण और सीवर लाइन कार्यों के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण कई वार्डों में जीवन प्रभावित हो रहा है। शहर में प्रतिदिन 23.5 एमएलडी पानी सप्लाई की जा रही है, जिसमें 18.5 एमएलडी कटायेघाट बैराज और 6 एमएलडी नलकूपों से आता है। नागरिकों ने नगर निगम और जिला प्रशासन से तत्काल मरम्मत और निगरानी की मांग की है।

Priyanshi Chaturvedi 2 January 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.