Advertisement
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने शिलांग कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल कर सबको चौंका दिया है। याचिका में सोनम ने खुद को बेकसूर बताया और कहा कि उसके और राज कुशवाह के बीच केवल भाई-बहन जैसे संबंध थे। सोनम का दावा है कि वह अपनी शादी से खुश थी और उसे झूठा फंसाया गया है।
सोनम की जमानत याचिका पर शिलांग कोर्ट ने सुनवाई की और फिलहाल अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया है। याचिका में सोनम ने बताया कि केस के लंबित रहने और उसके खिलाफ कोई प्रत्यक्ष सबूत न होने के कारण उसे जमानत दी जानी चाहिए। सोनम ने कोर्ट में यह भी कहा कि हत्या के षड्यंत्र में उसके शामिल होने का आरोप गलत है।
मृतक राजा रघुवंशी के इंदौर स्थित परिवार ने सोनम की जमानत याचिका का विरोध किया है। उनके भाई विपिन रघुवंशी ने आरोप लगाया कि सोनम के परिजन उसकी जमानत पाने में मदद कर रहे हैं। इस बहुचर्चित हत्याकांड में सोनम मुख्य आरोपी मानी जाती हैं, इसलिए यह देखना होगा कि शिलांग कोर्ट उन्हें जमानत देती है या नहीं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |