Advertisement
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (30 जनवरी) के अवसर पर मांस की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। भोपाल नगर निगम ने आदेश जारी करते हुए नगर निगम सीमा क्षेत्र में संचालित सभी मांस दुकानों को इन दोनों दिनों में बंद रखने के निर्देश दिए हैं। यह निर्णय महात्मा गांधी की अहिंसा की नीति और राष्ट्रीय महत्व के दिनों की मर्यादा को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया गया है। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने सभी मांस विक्रेताओं को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि इन तिथियों पर किसी भी प्रकार की बिक्री नहीं की जाएगी।
नगर निगम ने चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों का लाइसेंस तत्काल निरस्त कर दिया जाएगा। साथ ही जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम की टीमें विशेष निरीक्षण अभियान चलाएंगी और उल्लंघन की स्थिति में मांस जब्त किया जाएगा। अधिकारियों ने मांस कारोबारियों से अपील की है कि वे आदेशों का पालन कर सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |