Video

Advertisement


मध्यप्रदेश में शीतलहर का प्रकोप, घने कोहरे से ढका आधा प्रदेश
Madhya Pradesh, Cold wave,   grips dense , fog covers ,state , Bhopal , Indore

मध्यप्रदेश में शीतलहर के साथ घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। प्रदेश के करीब आधे हिस्से में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिसके चलते 22 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। भोपाल और बैतूल में 5.8 डिग्री, इंदौर में 6.6, उमरिया में 7, रीवा में 7.5, रायसेन में 7.6, खजुराहो में 8.1, जबलपुर में 9.4 और गुना में 9.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी सर्दी और कोहरे का असर बना रह सकता है।

घने कोहरे का सबसे ज्यादा असर यातायात व्यवस्था पर पड़ा है, खासकर रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। दिल्ली से भोपाल की ओर आने वाली अधिकांश ट्रेनें 3 से 4 घंटे की देरी से पहुंचीं। शताब्दी एक्सप्रेस रानी कमलापति स्टेशन पर तय समय दोपहर 2:40 बजे की बजाय शाम 6:24 बजे पहुंची। वहीं झेलम एक्सप्रेस और पंजाब मेल ढाई घंटे, जबकि पातालकोट एक्सप्रेस करीब दो घंटे देरी से आई। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और शीतलहर व कोहरे से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Priyanshi Chaturvedi 16 December 2025

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.