Video

Advertisement


अंडमान में वीर सावरकर की प्रतिमा का अनावरण
 Andaman , Veer Savarkar

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के बेओदनाबाद में विनायक दामोदर सावरकर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने प्रतिमा के निर्माता प्रसिद्ध मूर्तिकार अनिल सुतार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अनावरण के बाद शनिवार को मोहन भागवत श्री विजयपुरम के नेताजी स्टेडियम में विराट हिंदू सम्मेलन के तहत आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम में आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुति के दौरान पद्मश्री पंडित हृदयनाथ मंगेशकर ने सावरकर के साथ बिताए वर्षों को याद किया। उन्होंने बताया कि किस तरह किशोरावस्था में उनकी सावरकर से पहली मुलाकात हुई और बाद में 22 वर्षों तक वे उनके सान्निध्य में रहे।

प्रतिमा अनावरण के बाद अमित शाह बीआर आंबेडकर प्रौद्योगिकी संस्थान में एक अन्य कार्यक्रम में शामिल होंगे और सावरकर पर आधारित एक गीत भी जारी करेंगे। उन्होंने एक्स पर लिखा कि स्वातंत्र्यवीर सावरकर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के उन विरले योद्धाओं में थे जिन्होंने संघर्ष को वैचारिक और भौतिक दोनों रूपों में आगे बढ़ाया।

गौरतलब है कि सावरकर को 1911 में ब्रिटिश हुकूमत ने पोर्ट ब्लेयर की सेलुलर जेल में कैद किया था, जिसे अब श्री विजयपुरम के नाम से जाना जाता है।

Priyanshi Chaturvedi 12 December 2025

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.