Video

Advertisement


आईएएस संतोष वर्मा पर कार्रवाई की मांग तेज

 

भोपाल। ब्राह्मण बेटियों को लेकर विवादित टिप्पणी के बाद आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ पूरे प्रदेश में गुस्सा थम नहीं रहा है। एफआईआर, गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग को लेकर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में आज राजधानी भोपाल के मंत्रालय के सामने ब्राह्मण समाज ने जोरदार प्रदर्शन किया।

 

प्रदर्शन के दौरान ब्राह्मण समाज ने शंख बजाकर आंदोलन का शंखनाद किया और सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाई। समाज ने स्पष्ट कहा कि संतोष वर्मा पर तुरंत एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए, अन्यथा कल बड़े स्तर पर सरकार का घेराव किया जाएगा।

इधर, बढ़ते विरोध को देखते हुए राज्य सरकार ने कार्रवाई हेतु केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है। अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि केंद्र सरकार आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ क्या कदम उठाती है।

Priyanshi Chaturvedi 12 December 2025

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.