Video

Advertisement


AIMIM के 5 विधायकों पर सबकी नजरें
Bihar , 5 AIMIM , MLAs,

बिहार चुनाव 2025 में सीमांचल की पांच सीटें जीतने के बाद AIMIM एक बार फिर सियासी चर्चाओं के केंद्र में आ गई है। इन विधायकों के एनडीए में जाने की अटकलें तेज हैं, खासकर तब से जब तीन AIMIM विधायकसरवर आलम, मुर्शीद आलम और अख्तरुल ईमाननीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले। मुलाकात के बाद मुर्शीद आलम ने नीतीश को राजनीतिक गुरुकहा, जिससे सियासी अटकलों को और हवा मिली। हालांकि AIMIM प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने इस मुलाकात को सिर्फ क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा बताया और कहा कि इसमें किसी भी तरह की राजनीतिक सौदेबाजी शामिल नहीं थी।

 

अख्तरुल ईमान ने 2020 जैसी टूट की आशंका को खारिज करते हुए दावा किया कि AIMIM के विधायक पूरी तरह मजबूत हैं और जनता ने पिछली बार पार्टी छोड़ने वालों को जो सज़ा दी, उसके बाद कोई ऐसी गलती दोहराने की हिम्मत नहीं करेगा। उधर, मंत्रिमंडल विस्तार से पहले AIMIM के पांच विधायक सत्ता समीकरण में अहम हो गए हैं, इसलिए दोनों बड़े गठबंधन उन पर नजर बनाए हुए हैं। ईमान ने यह भी कहा कि सीमांचल के विकास के मुद्दों पर पार्टी सरकार को नैतिक समर्थन देगी, लेकिन यह सोचना गलत है कि नीतीश कुमार भाजपा से अलग हो जाएंगे—“भविष्य को किसने देखा है?”

Kolar News 11 December 2025

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.