Advertisement
यूनेस्को ने दिवाली को अमूर्त विश्व धरोहर की सूची में शामिल कर दिया है। इस घोषणा के दौरान भारत सहित घाना, जॉर्जिया, कांगो, इथियोपिया और मिस्र जैसे देशों के सांस्कृतिक प्रतीक भी सूची में शामिल किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "दिवाली हमारी सभ्यता की आत्मा है। यह संस्कृति और प्रकृति से जुड़ा है और ज्ञान व धर्म का प्रतीक है।" भारत की अब तक 15 अमूर्त विश्व धरोहर सूची में शामिल हैं, जिनमें दुर्गा पूजा, कुंभ मेला, वैदिक मंत्रोच्चार, रामलीला और छऊ नृत्य शामिल हैं।
यूनेस्को की इंटर-गवर्नमेंटल कमेटी की 20वीं बैठक के अवसर पर दिल्ली में 10 दिसंबर को विशेष दीपावली समारोह का आयोजन किया जाएगा। राजधानी के लाल किले में मुख्य कार्यक्रम होंगे, जहां विदेशी मेहमान और बड़े अधिकारी दीप जलाने की रस्म, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारंपरिक कला के प्रदर्शन देखेंगे। दिल्ली सरकार ने पूरे शहर को सजाने, सरकारी इमारतों को रोशनी से सजाने और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी पूरी कर ली है, ताकि दीपावली को “अंधकार से प्रकाश की ओर” ले जाने वाला वैश्विक संदेश दिया जा सके।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |