Video

Advertisement


मध्य प्रदेश में ठंड का डबल अटैक: अगले दो दिन शीतलहर का अलर्ट
 Madhya Pradesh, Double attack ,  cold , Cold wave , alert ,  two days

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड अपने चरम पर है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, इंदौर, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर और सीहोर में बर्फीली हवाएं तापमान को और नीचे ले जाएंगी। शहडोल के कल्याणपुर में पारा 4.7 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि इंदौर सहित 25 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाएं और ऊपरी हवा में 222 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सक्रिय जेट स्ट्रीम ठंड को और तेज कर रही है। भोपाल में रात का तापमान 7.2 डिग्री रहा, जो इस सीजन के सबसे कम स्तरों में से एक है।

 

कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में समय से पहले हुई बर्फबारी का असर भी मध्य प्रदेश पर साफ दिख रहा है। वहीं, राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके और पंजाब-हरियाणा-दिल्ली की सर्द हवाएं मिलकर प्रदेश को जमा रही हैं। पचमढ़ी में तालाबों से भाप उठती दिखी, तो रायसेन में फसलों पर ओस की बूंदें जम गईं। ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन सहित कई शहरों में तापमान 6 से 9.8 डिग्री के बीच दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दिन और रात दोनों तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

Priyanshi Chaturvedi 10 December 2025

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.