Advertisement
संसद के शीतकालीन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर लोकसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा कि 1937 में मुहम्मद अली जिन्ना के दबाव में कांग्रेस ने ‘वंदे मातरम्’ को टुकड़ों में बांटकर धोखा दिया। पीएम मोदी ने महात्मा गांधी द्वारा इस गीत की तारीफ और राष्ट्रीय गान जैसा महत्व देने के बावजूद कांग्रेस द्वारा इसे तुष्टिकरण की राजनीति के लिए नजरअंदाज किए जाने का आरोप लगाया।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के दबाव में ‘वंदे मातरम्’ का विरोध करना शुरू किया और तुष्टिकरण की राजनीति के लिए घुटने टेके, जिसे उन्होंने विश्वासघात और विभाजन की नींव बताया। उन्होंने यह भी जोड़ा कि आज भी कांग्रेस की नीतियां पहले जैसी ही हैं और यह अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर राष्ट्रीय गीत को लेकर विवाद पैदा करने की कोशिश करती है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |