Advertisement
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गोरखपुर के सैनिक स्कूल पहुंचे और देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) स्व. बिपिन रावत की स्मृति में बने ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने जनरल रावत की चौथी पुण्यतिथि के मौके पर उनकी प्रतिमा का भी अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर रावत के जीवन और योगदान पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
गोरखपुर सैनिक स्कूल में निर्मित ऑडिटोरियम में 1000 से अधिक लोगों के बैठने की सुविधा है। उद्घाटन समारोह में असम राइफल्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विकास लाखेड़ा, जीबीआर मेमोरियल फाउंडेशन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया, सचिव मंजीत नेगी और जनरल बिपिन रावत की सुपुत्री कृतिका और तारिणी रावत उपस्थित रहे।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सैनिक स्कूल हर वर्ष 8 दिसंबर को जनरल बिपिन रावत और उनके साथ बलिदान देने वालों की स्मृति दिवस के रूप में मनाएगा, ताकि कैडेट्स में राष्ट्रभक्ति और प्रेरणा का भाव बना रहे। वहीं, मंगलवार दोपहर मुख्यमंत्री पिपरौली क्षेत्र के ग्राम नरकटहा में बने राजकीय ITI का उद्घाटन भी करेंगे, जिसका निर्माण पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के CSR फंड से 16 करोड़ रुपए की लागत से हुआ है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |