Advertisement
भोपाल एम्स के वार्षिक संगीत महोत्सव रेटिना 8.0 में बॉलीवुड के प्रसिद्ध सिंगर मोहित चौहान गाना गाते-गाते अचानक स्टेज पर गिर पड़े। घटना तब हुई जब वे सुपरहिट सॉन्ग 'नादान परिंदे' परफॉर्म कर रहे थे और उनका पैर स्टेज पर पड़े केबल वायर में उलझ गया। इससे उनका संतुलन बिगड़ा और वे अचानक गिर पड़े। हालांकि, स्टेज पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों और क्रू मेंबर्स ने तुरंत दौड़कर उन्हें संभाला। कुछ सेकंड के पाउज के बाद मोहित ने अपना गाना फिर से जारी रखा।
59 वर्षीय मोहित चौहान इस हादसे में सुरक्षित रहे और उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई। घटना के दौरान फैंस और स्टाफ थोड़े देर के लिए चौंक गए, लेकिन जल्द ही सुरक्षा टीम और डॉक्टरों ने उन्हें उठाकर मदद की। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आयोजकों के अनुसार, मोहित चौहान का यह परफॉर्मेंस उनका आखिरी गीत था और हादसे के बावजूद उन्होंने कार्यक्रम पूरी तरह से समाप्त किया।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |