Advertisement
चेन्नई स्थित दो फ्लैट अटैच, भ्रष्टाचार और मिलावटी उत्पादन को लेकर प्रवर्तन निदेशालय की जांच तेज
कफ सिरप कांड में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मोर्चा संभाल लिया है। ईडी ने ड्रग कंट्रोल अधिकारियों और श्रीसन फार्मा के मालिक के कई ठिकानों पर दबिश देते हुए महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। मिलावटी सिरप केस में एजेंसी ने चेन्नई की श्रीसन फार्मा के मालिक की करीब 2 करोड़ रुपए की संपत्ति भी कुर्क कर दी है, जिसमें कोडंबक्कम स्थित दो फ्लैट शामिल हैं। फिलहाल ईडी की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।
यह कार्रवाई उस घटना के बाद हुई है, जिसमें मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से 25 से ज्यादा बच्चों की मौत हुई थी। जांच में सिरप में 48.6% DEG और 46.28% EG जैसे जहरीले रसायन पाई गए। फार्मा ग्रेड की जगह इंडस्ट्रियल ग्रेड का उपयोग और बिना बिल नकद में कच्चा माल खरीदने जैसी गंभीर लापरवाहियां सामने आई थीं। तमिलनाडु ड्रग कंट्रोल विभाग पर भी निगरानी में चूक के आरोप लगे हैं। इसी सिलसिले में ईडी ने भ्रष्टाचार और मिलावटी निर्माण की जांच को और तेज कर दिया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |